एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 658 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,160 के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 657.67 अंक उछाल आया।

जरुरी जानकारी | दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 658 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,160 के करीब

मुंबई, 26 अप्रैल वैश्विक बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 657.67 अंक उछाल आया।

इसके साथ ही बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657.67 अंक बढ़कर 57,237.56 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 204.35 अंक उछलकर 17,158.30 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, सोल और शंघाई मध्य सत्र के सौदों में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत बढ़कर 103.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 3,302.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).