जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार शुरूआती बढ़त को गंवाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरूआत अच्छी रही और बीएसई सेंसेक्स 204 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। हालांकि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से बाजार शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रह पाया।
मुंबई, 10 मई घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरूआत अच्छी रही और बीएसई सेंसेक्स 204 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। हालांकि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से बाजार शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रह पाया।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 204.23 अंक की तेजी के साथ 61,965.56 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.2 अंक की बढ़त के साथ 18,323.15 अंक पर खुला।
हालांकि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से बाद में शुरूआती तेजी जाती रही और सेंसेक्स 71.95 अंक टूटकर 61,689.38 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 22.85 अंक की गिरावट के साथ 18,243.10 अंक पर रहा।
सेंसेक्स कंपनियों में इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

