जरुरी जानकारी | बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, गिरावट के साथ कारोबार शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स और निफ्टी एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
मुंबई, छह मार्च प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स और निफ्टी एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.36 अंक प्रतिशत उछलकर 74,308.59 पर खुला। एनएसई निफ्टी 154 अंक चढ़कर 22,491.30 पर पहुंच गया।
हालांकि, दोनों सूचकांकों ने जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और लाल निशान में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 305.25 अंक गिरकर 73,424.98 पर तो निफ्टी 86.05 अंक टूटकर 22,251.25 पर आ गया।
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट हुई।
वहीं, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए।
बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,895.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 69.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंकों की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ। 10 दिन की रिकॉर्ड गिरावट के बाद एनएसई निफ्टी 254.65 अंकों की उछाल के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

