एजेंसी न्यूज

Sensex Update: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 110 अंक टूटा

वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और सेंसेक्स 109.94 अंक टूटकर बंद हुआ. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 109.94 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 54,208.53 अंक पर आ गया.

Sensex Update: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 110 अंक टूटा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 18 मई : वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और सेंसेक्स 109.94 अंक टूटकर बंद हुआ. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 109.94 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 54,208.53 अंक पर आ गया. दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 54,786 अंक के उच्चस्तर तक गया और 54,130.89 अंक के निचले स्तर तक भी आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 16,240.30 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एनटीपीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट रही. वहीं दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे. एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट आई. यूरोपीय शेयर बाजार दोपहर के सत्र के दौरान मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे तथा अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में बंद हुए. यह भी पढ़ें : भू-राजनीतिक घटनाक्रम के बही-खाते पर असर को कम करने के कदम उठाएं बैंक : दास

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘यूरोपीय बाजारों के गिरावट में खुलने से पहले फार्मा और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से घरेलू बाजार में तेजी देखी गई. हालांकि, ब्रिटेन में बढ़ती मुद्रास्फीति और इसे कम करने के लिए केंद्रीय बैंक के चेयरमैन के बयान का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा.’’ इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत चढ़कर 113.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है. उन्होंने मंगलवार को 2,192.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).