एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट, टीसीएस 4.54 प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में कमजोरी और आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट हुई।

जरुरी जानकारी | आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट, टीसीएस 4.54 प्रतिशत टूटा

मुंबई, 11 जुलाई एशियाई बाजारों में कमजोरी और आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट हुई।

ऐसे में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 330.14 अंक गिरकर 54,151.70 पर आ गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 102.75 अंक फिसलकर 16,117.85 पर था।

सेंसेक्स में भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

निवेशकों को खुश करने में नाकाम रहने के बाद टीसीएस 4.54 फीसदी लुढ़क गया।

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस ने शुक्रवार को जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 5.2 प्रतिशत बढ़कर 9,478 करोड़ रुपये हो गया।

इस बीच, एनटीपीसी, एमएंडएम, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल में गिरावट थी, जबकि तोक्यो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).