जरुरी जानकारी | बाजार में लगातार सातवें दिन गिरावट जारी, सेंसेक्स 188 अंक और टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच वित्तीय और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
मुंबई, 29 सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच वित्तीय और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 188.32 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,409.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 57,166.14 अंक तक और नीचे में 56,314.05 अंक तक आया।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,818.10 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, विप्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, डॉ. रेड्डीज, टाटा स्टील, सन फार्मा और नेस्ले शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में बुधवार को तेजी थी।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,772.49 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

