एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बाजार में चार दिन से जारी तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 149 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स 149 अंक टूटकर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | बाजार में चार दिन से जारी तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 149 अंक टूटा

मुंबई, 22 अक्टूबर शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स 149 अंक टूटकर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 148.82 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,558.49 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.20 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,896.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आयी। जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

यह भी पढ़े | तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिये साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस.

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं हांगकांग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).