जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापक रूप से सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली।
नयी दिल्ली, सात फरवरी व्यापक रूप से सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,445.86 अंक या 9.60 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को कुछ समय के लिए सेंसेक्स 51,000 अंक के स्तर को भी पार कर गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 1,13,516.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,79,735.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 99,063.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,50,781.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
शुक्रवार को एसबीआई के शेयर में जोरदार उछाल आया। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता से सुधार से एसबीआई का शेयर 11 प्रतिशत चढ़ गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी की बाजार हैसियत 61,836.61 करोड़ रुपये बढ़कर 4,89,877.33 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 53,606.61 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,24,379.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण भी 53,395.91 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,92,741.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 51,254.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,19,708.39 करोड़ रुपये रहा।
बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 48,375.71 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 3,33,758.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बाजार हैसियत 16,942.01 करोड़ रुपये बढ़कर 11,85,021.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 13,907.56 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,41,947.58 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का 1,632.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,33,431.50 करोड़ रुपये रहा।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

