जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.61 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,61,767.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,61,767.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,914.49 अंक या 3.33 प्रतिशत चढ़ गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 41,469.24 करोड़ रुपये बढ़कर 8,35,324.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 39,073.7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 17,95,709.10 करोड़ रुपये रहा।
हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 29,687.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,88,808.97 करोड़ रुपये तथा भारती एयरटेल की 27,103.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,16,625.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 26,851.9 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,363.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में 26,672.18 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,48,810.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 25,975.05 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,11,777.01 करोड़ रुपये रही।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 18,088.37 करोड़ रुपये बढ़कर 13,89,678.12 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 15,930.43 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,53,548.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस की बाजार हैसियत 10,916.49 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,00,268.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

