एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,56,317.17 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार रिकॉर्ड 60,000 अंक के स्तर के पार गया।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 26 सितंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,56,317.17 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार रिकॉर्ड 60,000 अंक के स्तर के पार गया।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स ने इतिहास बनाया और यह पहली बार 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 58,671.55 करोड़ रुपये बढ़कर 15,74,052.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दिन में कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 16 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया था।

सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 30,605.08 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,032.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस को 22,173.04 करोड़ रुपये का लाभ हुआ और उसका बाजार मूल्यांकन 4,70,465.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बाजार हैसियत 15,110.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 14,32,013.76 करोड़ रुपये रही।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,142 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,86,739.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 6,068.69 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,05,970.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,863.65 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,44,199.18 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,254.75 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,978.75 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 2,523.56 करोड़ रुपये के उछाल से 5,13,073.85 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 1,904.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,080.90 करोड़ रुपये रही।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).