एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.29 लाख करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.29 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रही. बीते सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली का दौर चला.

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.29 लाख करोड़ रुपये घटा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 12 जून : सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.29 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रही. बीते सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली का दौर चला. बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,465.79 अंक यानी 2.63 प्रतिशत नीचे आया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 382.50 अंक यानी 2.31 प्रतिशत का नुकसान देखा गया. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 44,311.19 करोड़ रुपये घटकर 18,36,039.28 करोड़ रुपये रह गया. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 45,746.13 करोड़ रुपये की गिरावट आई. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण घटकर 12,31,398.85 करोड़ रुपये रह गया. वहीं इन्फोसिस का मूल्यांकन 6,21,502.63 करोड़ रुपये पर आ गया.

देश के शीर्ष बैंकों एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 34,970.26 करोड़ रुपये घट गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 16,433.92 करोड़ रुपये घटकर 7,49,880.79 करोड़ रुपये रह गई. एसबीआई की बाजार हैसियत 2,231.15 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,12,138.56 करोड़ रुपये पर आ गई. वहीं आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,305.19 करोड़ रुपये घटकर 5,00,744.27 करोड़ रुपये रह गया. इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 21,674.98 करोड़ रुपये टूटकर 5,16,886.58 करोड़ रुपये पर आ गया. एलआईसी की बाजार हैसियत 57,272.85 करोड़ रुपये घटकर 4,48,885.09 करोड़ रुपये रह गई. यह भी पढ़ें : अल्पसंख्यक आयोग के पास 2021-22 में आईं 42 प्रतिशत अधिक शिकायतें

एचडीएफसी के मूल्यांकन में 17,879.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,95,420.14 करोड़ रुपये पर आ गया. दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 7,359.31 करोड़ रुपये घटकर 3,69,613.44 करोड़ रुपये रह गई. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक , एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).