एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,847.88 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 86,847.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,847.88 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 86,847.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657.48 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 225.9 अंक या 0.95 प्रतिशत का लाभ रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,235.95 करोड़ रुपये बढ़कर 13,74,945.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मूल्यांकन में 20,230.9 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 16,52,235.07 करोड़ रुपये रहा।

आईटीसी का मूल्यांकन 17,933.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,99,185.81 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 15,254.01 करोड़ रुपये बढ़कर 9,22,703.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 11,948.24 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,735.22 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,245.29 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,49,863.10 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट एसबीआई का मूल्यांकन 11,557.39 करोड़ रुपये घटकर 7,13,567.99 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी की बाजार हैसियत में 8,412.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,61,406.80 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन 2,283.75 करोड़ रुपये घटकर 7,95,803.15 करोड़ रुपये पर आ गया।

टीसीएस की बाजार हैसियत 36.18 करोड़ रुपये घटकर 15,08,000.79 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).