एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 94,433 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 94,433.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 94,433 करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली, 20 जुलाई सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 94,433.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 742.74 अंक या 0.90 प्रतिशत नीचे आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत बढ़ गई।

सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 27,334.65 करोड़ रुपये घटकर 11,54,115.65 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान टीसीएस को ही हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 24,358.45 करोड़ रुपये घटकर 19,98,543.22 करोड़ रुपये पर आ गई।

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 20,051.59 करोड़ रुपये घटकर 15,00,917.42 करोड़ रुपये रहा।

भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 11,888.89 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,83,998.73 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,330.72 करोड़ रुपये घटकर 5,84,789.77 करोड़ रुपये रहा।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 3,468.82 करोड़ रुपये घटकर 6,59,096.12 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 13,208.44 करोड़ रुपये बढ़कर 7,34,763.97 करोड़ रुपये हो गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 5,282.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,85,292.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 3,095 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 10,18,008.73 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 506 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,828.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).