एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 70,527.11 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 70,527.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 70,527.11 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 70,527.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई, वहीं इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत घट गई।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 287.11 अंक या 0.43 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,191.43 करोड़ रुपये बढ़कर 15,90,408.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 17,222.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,04,326.62 करोड़ रुपये रही।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 16,953.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,36,035.96 करोड़ रुपये तथा आईटीसी का 7,607.26 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,59,071.10 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 4,581.64 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,639.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 1,971.27 करोड़ रुपये बढ़कर 11,65,135.58 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 19,403.04 करोड़ रुपये घटकर 5,94,252 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 18,258.67 करोड़ रुपये के नुकसान से 13,06,391.11 करोड़ रुपये पर आ गई।

एसबीआई का मूल्यांकन 16,019.67 करोड़ रुपये घटकर 5,14,191.52 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 7,137.72 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,87,746.65 करोड़ रुपये पर आ गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).