जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3.35 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
नयी दिल्ली, 18 मई सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3.35 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल के मूल्यांकन में गिरावट आई।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,876.12 अंक या 3.61 प्रतिशत चढ़ गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,06,703.54 करोड़ रुपये बढ़कर 19,71,139.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 46,306.99 करोड़ रुपये बढ़कर 10,36,322.32 करोड़ रुपये रही।
टीसीएस ने सप्ताह के दौरान 43,688.4 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार मूल्यांकन 12,89,106.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 34,281.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,60,365.49 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 34,029.11 करोड़ रुपये बढ़कर 14,80,323.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 32,730.72 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,658.67 करोड़ रुपये रही। आईटीसी का मूल्यांकन 15,142.09 करोड़ रुपये बढ़कर 5,45,115.06 करोड़ रुपये रहा। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 11,111.15 करोड़ रुपये बढ़कर 7,06,696.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 11,054.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,59,437.68 करोड़ रुपये हो गया।
इस रुख के उलट भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 19,330.14 करोड़ रुपये घटकर 10,34,561.48 करोड़ रुपये रह गई।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

