एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.76 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,76,489.28 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.76 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 21 जून सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,76,489.28 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 950.85 अंक या 2.81 प्रतिशत के लाभ में रहा।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बााजार पूंजीकरण 1,08,213.62 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,418.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पहली भारतीय कंपनी है जिसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के पार गया है। शुक्रवार को कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की। उसी दिन कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत रिलायंस इंडस्ट्रीज अब पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 27,788.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,093.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,729.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,35,648.10 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 8,110.36 करोड़ रुपये बढ़कर 3,18,597.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

इसी तरह भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 6,301.17 करोड़ रुपये बढ़कर 3,11,757.83 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की 5,771.09 करोड़ रुपये बढ़कर 3,00,543.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,442.42 करोड़ रुपये बढ़कर 2,57,640.33 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 3,133.24 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,131.91 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 12,169.31 करोड़ रुपये घटकर 2,26,299.98 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार हैसियत 3,277.62 करोड़ रुपये घटकर 4,91,584.61 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).