जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,91,622.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा लाभ में बजाज फाइनेंस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,91,622.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा लाभ में बजाज फाइनेंस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,498.02 अंक या 2.67 प्रतिशत के लाभ में रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों मे बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 57,673.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,36,447.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 47,494.49 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 12,07,779.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 23,481.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,97,251.18 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 18,219 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,52,012.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
एचडीएफसी का मूल्यांकन 14,978.42 करोड़ रुपये बढ़कर 4,31,679.65 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 12,940.69 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,71,397.99 करोड़ रुपये रहा।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,873.62 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,400.43 करोड़ रुपये पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का मूल्यांकन 3,962.45 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,97,208.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हालांकि, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 7,020.75 करोड़ रुपये टूटकर 4,28,739.97 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में 810.61 करोड़ रुपये का नुकसान रहा और यह 6,19,551.97 करोड़ रुपये पर आ गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और एलआईसी का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

