एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,51,456.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, छह फरवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 में आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,51,456.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,444.59 अंक या 2.52 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 46,016.2 करोड़ रुपये के उछाल से 14,11,058.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 33,861.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,44,922.53 करोड़ रुपये रहा।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 23,425.29 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,32,177.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 17,226.59 करोड़ रुपये के लाभ से 4,31,926.08 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 16,601.55 करोड़ रुपये के उछाल से 5,59,009.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में 6,113.36 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 4,73,182.90 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 5,850.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,262.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 2,361.57 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार मूल्यांकन 3,95,535.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 2,870.45 करोड़ रुपये घटकर 4,53,231.97 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,396.57 करोड़ रुपये घटकर 15,77,382.90 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2022 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).