एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 250 लाख करोड़ रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में जोरदार तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को रिकार्ड 250 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया। मानक सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स पहली बार 57,000 के ऊपर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 250 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली, 31 अगस्त शेयर बाजार में जोरदार तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को रिकार्ड 250 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया। मानक सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स पहली बार 57,000 के ऊपर बंद हुआ।

कुल मिलाकर अगस्त का महीना शेयर बाजार के लिये शानदार रहा। बीएसई मानक सूचकांक इस महीने 9 प्रतिशत चढ़ा। कई नये रिकार्ड बने।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 662.63 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड 57,552.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 57,625.26 अंक के उच्च स्तर तक चला गया था।

पिछले चार दिनों में सेंसेक्स 1,608.18 यानी 2.87 प्रतिशत मजबूत हुआ। सबसे दिलचस्प है कि केवल दो कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 56,000 से 57,000 के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2,50,02,084.01 करोड़ रुपये पहुंच गया।

वहीं निवेशकों की संपत्ति चार कारोबारी सत्रों में 8,47,575.7 करोड़ रुपये बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).