एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मैरिको का तीसरी तिमही का शुद्ध मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड का दिसंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 15.9 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपये हो गया है। उत्पादन लागत घटने और अनुकूल पोर्टफोलियो मिश्रण से कंपनी को अधिक मुनाफा कमाने में मदद मिली।

जरुरी जानकारी | मैरिको का तीसरी तिमही का शुद्ध मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 29 जनवरी रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड का दिसंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 15.9 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपये हो गया है। उत्पादन लागत घटने और अनुकूल पोर्टफोलियो मिश्रण से कंपनी को अधिक मुनाफा कमाने में मदद मिली।

सफोला, पैराशूट, लिवॉन आदि जैसे लोकप्रिय ब्रांड की मालिक मैरिको ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 333 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 1.94 प्रतिशत घटकर 2,422 करोड़ रुपये रह गयी, जो एक साल पहले 2,470 करोड़ रुपये थी।

मैरिको ने बयान में कहा, ‘‘भारत के कारोबार में मात्रा के लिहाज से दो प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

दिसंबर तिमाही में मैरिको का कुल खर्च 4.7 प्रतिशत घटकर 1,970 करोड़ रुपये रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).