नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर एफएमसीजी कंपनी मैरिको लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि 30 सितंबर 2020 को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 7.90 प्रतिशत बढ़कर 273 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने बताया कि इस दौरान घरेलू कारोबार में तेजी और विदेश में स्थिर प्रदर्शन से उसे मदद मिली।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसने 253 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।
मैरिको ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी आय 8.74 प्रतिशत बढ़कर 1,989 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,829 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.
मैरिको के एमडी और सीईओ सौगत गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन को क्रमिक रूप से हटाने के साथ ही उपभोक्ता धारणा में सुधार हुआ है।
मैरिको ने बताया कि उनसे बोर्ड ने बुधवार को हुई बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 300 प्रतिशत अंतरिम लाभांश देने को मंजूरी दी है, जो एक रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर प्रति शेयर तीन रुपये होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY