एजेंसी न्यूज

मेरीकोम ने मुक्केबाजों के लिए आनलाइन सत्र का आयोजन किया

बीएफआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मेरीकोम के साथ भारतीय टीम के डाक्टरों और फिजियो ने भी इस सत्र में हिस्सा लिया जिसे तीन सौ के करीब प्रतिभागियों ने देखा।

मेरीकोम ने मुक्केबाजों के लिए आनलाइन सत्र का आयोजन किया
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकोम ने मंगलवार को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) द्वारा संचालित आनलाइन शैक्षिक कार्यक्रम में साथी मुक्केबाजों को चोटों के प्रबंधन को लेकर जानकारी दी।

बीएफआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मेरीकोम के साथ भारतीय टीम के डाक्टरों और फिजियो ने भी इस सत्र में हिस्सा लिया जिसे तीन सौ के करीब प्रतिभागियों ने देखा।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकोम ने कहा, ‘‘उनके (डाक्टर और फिजियो) साथ बात करने से मुझे अपने शरीर की बेहतर जानकारी होने के महत्व को समझने में मदद मिली। किस तरह कसरत करके चोटों से बचा जा सकता है और सर्जरी ही हमेशा एकमात्र उपाय नहीं होता, यह मुझे काफी बाद में समझ आया। ’’

डाक्टरों और फिजियोथेरेपिस्टों ने कई सामान्य भ्रांतियों पर विस्तार से बात की जिसमें ‘मेरे शरीर में पहले से ही लचीलापन है इसलिए स्ट्रेचिंग की जरूरत नहीं, भार के साथ ट्रेनिंग करने से चोट बढ़ जाएगी और पट्टी बांधकर खेलने से चोटिल होने से बच जाएंगे’ जैसे विषय शामिल थे।

मेरीकोम ने हाल में पीठ की चोट का उदाहरण दिया जो उन्हें परेशान कर रही थी लेकिन फिजियोथेरेपी से वह ठीक हो गईं।

मेरीकोम ने प्रतिभागियों को कहा कि व्यायाम सर्वश्रेष्ठ दवा और फिजियो की सलाह सर्वश्रेष्ठ उपचार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).