Today History: आज ही के दिन टूटा था कपिल देव का ये रिकॉर्ड, जानें इतिहास में दर्ज दो बड़ी घटनाएं
आज का दिन देश-दुनिया के इतिहास में कई मायनों में खास है. इसी दिन साल 2000 को कपिल देव का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 434 विकेट लेने का रिकॉर्ड टूटा था, वहीं 2005 में 28 मार्च को इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही मची थी. जानिए देश-दुनिया में और क्या हुआ आज
History Of 28 March In India, नई दिल्ली, 28 मार्च: खेल जगत के लिए दो बड़ी घटनाओं से संबंधित है 28 मार्च का दिन. इसी दिन, 2000 को कपिल देव (Kapil Dev) का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 434 विकेट लेने का रिकॉर्ड टूटा, वहीं साइना नेहवाल बैडमिंटन के विश्व वरीयता क्रम में पहले नंबर की खिलाड़ी बन गईं.
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कोर्टनी वाल्श ने 28 मार्च 2000 को जिम्बाब्वे के खिलाफ सबीना पार्क में खेले गए मैच में अपने टेस्ट विकेट के खाते में 435वां विकेट जोड़ कर कपिल देव का 434 टेस्ट विकेट रिकार्ड तोड़ा. साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने 28 मार्च 2015 को इंडिया ओपन प्रतियोगिता के दौरान विश्व बैडमिंटन वरीयता क्रम में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया.
देश दुनिया के इतिहास में 28 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा
- 1930: तुर्की में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली. उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटैंटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया.
- 1941- नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोष कोलकाता से भागकर बर्लिन पहुंचे.
- 1965: मार्टिन लूथर किंग ने अश्वेत अमेरिकियों के लिए समान अधिकारों की मांग करते हुए और उनकी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलाबामा की राजधानी मॉंटगुमरी में विशाल मार्च निकाला.
- 1972: तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया.
- 1979:अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण हुआ. समय रहते उचित कदम उठाने से बड़ा हादसा टला.
- 2000: वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा.
- 2005: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही. करीब 1300 लोगों की मौत
- 2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया.
- 2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की.
- 2011: देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई. ताजा गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले 1706 हो गई.
- 2013: इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ. दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी हुई।
- 2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2022 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

