देश की खबरें | मराठा आरक्षण : जालना में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ औरंगाबाद में बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालना में एक सितंबर को मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को औरंगाबाद में बंद का आयोजन किया गया।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), चार सितंबर जालना में एक सितंबर को मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को औरंगाबाद में बंद का आयोजन किया गया।

जालना जिले के अंतरवाली सारथी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल पर बैठे एक व्यक्ति को अधिकारीगण अस्पताल ले जाना चाहते थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उन्हें रोक दिया। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

हिंसा में 40 पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए और राज्य परिवहन की 15 बसें आग के हवाले कर दी गईं। हिंसा से जुड़े करीब 360 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मराठी क्रांति मोर्चा ने बंद का आह्वान किया था जिसे उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने समर्थन दिया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वालुज औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयां चालू हैं जबकि एहतियात के तौर पर राज्य परिवहन बसें नहीं चल रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड