देश की खबरें | जब फुटबॉल के आकार का केक काटने से माराडोना ने किया था इनकार : विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फुटबॉल के लिये डिएगो माराडोना का जुनून और प्यार किसी से छिपा नहीं है और भारत के महान फुटबॉलर आई एम विजयन ने तो इसे करीब से देखा जब अर्जेंटीना के इस दिग्गज ने फुटबॉल के आकार का केक काटने से इनकार कर दिया था ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर फुटबॉल के लिये डिएगो माराडोना का जुनून और प्यार किसी से छिपा नहीं है और भारत के महान फुटबॉलर आई एम विजयन ने तो इसे करीब से देखा जब अर्जेंटीना के इस दिग्गज ने फुटबॉल के आकार का केक काटने से इनकार कर दिया था ।

कुछ साल पहले केरल में एक निजी कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व कप्तान विजयन को माराडोना के साथ समय बिताने का मौका मिला था ।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.

उन्होंने पीटीआई से कहा ,‘‘ कन्नूर में 2012 में मैने देखा कि माराडोना के लिये फुटबॉल के क्या मायने हैं । समारोह में मैदान के आकार का एक केक बनाया गया था जिसमें सबसे ऊपर फुटबॉल रखी थी । माराडोना ने जब इसे देखा तो उन्होंने केक काटने से इनकार कर दिया ।’’

विजयन ने कहा कि उस घटना से उन्हें पता चला कि फुटबॉल और मैदान की माराडोना के लिये क्या अहमियत है ।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शादी-विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं.

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने केक का बाहरी हिस्सा ही काटा । मैं कह सकता हूं कि स्टेज पर उनके साथ दो मिनट फुटबॉल खेलना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से है ।’’

विजयन ने कहा कि माराडोना का बेलागपन और बच्चों की तरह उत्साह उनके जीवन की कई समस्याओं का कारण रहा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वह दिल से बच्चे ही थे और अपने बेलागपन के कारण समस्याओं से घिर जाते थे । वह साफ साफ कहने में विश्वास रखते थे ।’’

विजयन ने कहा ,‘‘ वह भले ही हमारे बीच नहीं हो लेकिन फुटबॉलरों के दिलों में वह हमेशा रहेंगे । मेरे लिये वह भगवान हैं और भगवान कभी मरते नहीं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\