देश की खबरें | माओवादियों के हथियार और विस्फोटक बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेंगलपुट्टी गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में माओवादियों का हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेंगलपुट्टी गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में माओवादियों का हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घट्टेकाल-डेंगलपुट्टी-पाईवेयर जंगल क्षेत्र में माओवादी गतिविधि की सूचना के बाद डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी झड़प: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान, कहा- चीन को यह समझना होगा कि 1962 का नहीं, ये 2020 का भारत है.

दल जब वहां पहुंचा तब सुरक्षा बलों की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर माओवादी कैम्प छोड़कर घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी और एसटीएफ ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जिसमें डेंगलपुट्टी गांव के जंगल में माओवादियों के शिविर से विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई। वहीं कुछ दूरी पर माओवादियों का डम्प भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 846 नए मरीज पाए गए, 42 की मौत: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने डम्प से भारी मात्रा में माओवादियों का हथियार, गोलाबारूद, आईईडी, राकेट लान्चर आदि सामान बरामद किया है ।

अधिकारियों ने बताया कि काफी समय के बाद अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोलाबारूद, हथियार, विस्फोटक बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\