देश की खबरें | ओडिशा के कंधमाल में माओवादी शिविर का भंडाफोड़, विस्फोटक बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस ने कंधमाल जिले के दुर्गापंगा वन क्षेत्र में एक माओवादी शिविर का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक बरामद किए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

फुलबनी (ओडिशा), 10 मार्च ओडिशा पुलिस ने कंधमाल जिले के दुर्गापंगा वन क्षेत्र में एक माओवादी शिविर का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक बरामद किए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभेंदु पात्रा ने कहा कि कंधमाल-रायगड़ा सीमा क्षेत्र के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद शिविर का पता चला।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

पात्रा ने बताया कि कम से कम 15 हथियारबंद नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गये।

एसपी ने कहा कि घटनास्थल से बरामद वस्तुओं में सात ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक शामिल हैं।

पात्रा ने कहा कि इलाके में अभियान तेज कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\