देश की खबरें | विश्व के कई नेताओं ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर मोदी को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न देशों के नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त विभिन्न देशों के नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।

मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड और भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग समेत अन्य नेताओं को बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया।

मैंक्रों ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। एक महीने पहले पेरिस में, मेरे मित्र नरेन्द्र मोदी और मैंने 2047 में भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक नई भारत-फ्रांसीसी महत्वाकांक्षाएं निर्धारित की थीं। भारत हमेशा एक भरोसेमंद दोस्त और साझेदार के रूप में फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।’’

मोदी ने इसके जवाब में कहा, ‘‘राष्ट्रपति मैक्रों, आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। मैं अपनी पेरिस यात्रा को याद करता हूं और भारत-फ्रांस संबंधों को बढ़ावा देने के प्रति आपके जुनून की सराहना करता हूं।’’

प्रचंड ने निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत के ‘मैत्रीपूर्ण लोगों’ को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शेरिंग ने कहा कि वह आज भारत की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाने में शामिल भारत के अपने दोस्तों के साथ हैं।

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा कि भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में मालदीव की सरकार और लोग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों को ‘शुभकामनाएं देने में मेरे साथ’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को हमेशा स्थायी स्वतंत्रता और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी