देश की खबरें | झारखंड में अनेक स्थानों पर रेल रोको के चलते कई ट्रेनें रद्द, अनेक के मार्ग बदले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में केन्द्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में धनबाद, जमशेदपुर, डाल्टनगंज समेत कई स्थानों पर रेलवे स्टेशनों और रेलवे लाइनों पर प्रदर्शन और रेल रोको के चलते शुक्रवार को पूर्व-मध्य रेलवे को अनेक ट्रेनों को या तो रद्द करना पड़ा अथवा उनके मार्ग परिवर्तित करने पड़े।

रांची, 17 जून झारखंड में केन्द्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में धनबाद, जमशेदपुर, डाल्टनगंज समेत कई स्थानों पर रेलवे स्टेशनों और रेलवे लाइनों पर प्रदर्शन और रेल रोको के चलते शुक्रवार को पूर्व-मध्य रेलवे को अनेक ट्रेनों को या तो रद्द करना पड़ा अथवा उनके मार्ग परिवर्तित करने पड़े।

धनबाद में चक्रधरपुर स्थित रेलवे मंडल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पी के मिश्रा ने बताया कि अग्निपथ के खिलाफ कई स्थानों पर रेलवे-रोको के चलते इस मंडल की पांच ट्रेनें धनबाद-पटना, धनबाद-झारग्राम और धनबाद-सिंदरी मार्ग पर रद्द कर दी गयीं जबकि इस मंडल से गुजरने वाली अनेक अन्य ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया। उन्होंने बताया कि हावड़ा-मुंबई मार्ग पर भी ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं।

इसी प्रकार पलामू में युवाओं ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे के आगमन-प्रस्थान को जाम कर नारेबाजी की। इससे पहले युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को जाम किया था। राष्ट्रीय राजमार्ग से हटने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

मध्य पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने भी सूचित किया है कि कई ट्रेनों के संचालन में कठिनाई का सामना करना पड़ा है और आंदोलनकारियों के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

जमशेदपुर में भी प्रदर्शनकारियों के धरने और प्रदर्शन के चलते अनेक ट्रेनों के आवागमन में विलंब हुआ।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि आज धनबाद-डिहरी-सोन एक्स्प्रेस, धनबाद-पटना एवं धनबाद सिंदरी ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल झारखंड के किसी भाग से आंदोलनकारियों द्वारा आगजनी की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\