देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस के अनुसार, बाद में ये धमकियां झूठी निकलीं।
शिमला, 23 जुलाई हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस के अनुसार, बाद में ये धमकियां झूठी निकलीं।
अधिकारियों ने बताया कि धमकियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीआईडी ने बम निरोधक दस्तों के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई की।
खबर फैलते ही घबराए अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में पूछताछ करने के लिए स्कूलों को फोन किया और उन्हें लेने पहुंचने लगे।
पुलिस ने उन स्कूलों के नामों का खुलासा नहीं किया जिन्हें धमकियां मिलीं। शिमला और संजौली-ढल्ली उपनगरों के कुछ स्कूलों के बाहर पुलिस वाहन और टीम देखी गईं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि बम निरोधक दस्तों ने स्कूलों के परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
उन्होंने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की।
तिवारी ने कहा कि राज्य पुलिस ऐसी धमकियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है।
कुछ स्कूलों में, तलाशी के दौरान छात्रों को मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया। दोपहर के भोजन के बाद स्कूलों में सामान्य कामकाज शुरू हो गया।
ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पुलिस उन राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है, जहां इसी तरह की धमकियां मिली थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

