देश की खबरें | टी20 लीगों में कई खिलाड़ियों को आ रही है भुगतान संबंधी समस्यायें : फिका रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के महासंघ की ताजा सालाना रिपोर्ट के अनुसार कई खिलाड़ियों को दुनिया भर में घरेलू टी20 लीगों में देर से भुगतान या भुगतान नहीं होने की समस्यायें आ रही है जिनमें बांग्लादेश प्रीमियर लीग भी शामिल है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के महासंघ की ताजा सालाना रिपोर्ट के अनुसार कई खिलाड़ियों को दुनिया भर में घरेलू टी20 लीगों में देर से भुगतान या भुगतान नहीं होने की समस्यायें आ रही है जिनमें बांग्लादेश प्रीमियर लीग भी शामिल है ।

रिपोर्ट में पाया गया कि पिछले कुछ साल में एक तिहाई से अधिक खिलाड़ियों को परेशानी आई है ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

फिका की पुरूष वैश्विक रोजगार रिपोर्ट के अनुसार 34 प्रतिशत खिलाड़ियों को ये समस्यायें आई हैं ।

ग्लोबल टी20 लीग कनाडा, बांग्लादेश प्रीमियर लीग, अबुधाबी टी10 लीग, कतर टी10 लीग, यूरो टी20 स्लैम और मास्टर्स चैम्पियंस लीग में भुगतान संबंधी दिक्कत आई है ।

यह भी पढ़े | अयोध्या: सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा, बोले- 500 साल बाद आया ऐतिहासिक मौका, 4 और 5 को दिवाली मनाने की अपील.

इनमें बीपीएल किसी पूर्णकालिक सदस्य देश द्वारा आयोजित एकमात्र लीग है जबकि बाकी लीगों में भी दुनिया के जाने माने खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

फिका ने आईसीसी को इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा ।

फिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम मोफाट ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ अनुबंध के उल्लंघन और खिलाड़ियों को भुगतान नहीं करने के मामलों पर गौर किया जाना चाहिये । आईसीसी को इस दिशा में प्रयास करना होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\