फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप में कई लोग घायल, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद
फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने कहा कि मंगलवार रात को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अबरा प्रांत में लगायन शहर के नौ किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 11 किलोमीटर की गहराई में था.
फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने कहा कि मंगलवार रात को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अबरा प्रांत में लगायन शहर के नौ किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 11 किलोमीटर की गहराई में था.अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि सुनामी के लिए कोई चेतावनी या परामर्श जारी नहीं किया गया है.
भूकंप का झटका उत्तरी लुजोन क्षेत्र के एक विस्तृत इलाके में महसूस किया गया, जिसमें महानगर मनीला का कुछ हिस्सा और अबरा के दक्षिण में 400 किलोमीटर से अधिक का इलाका शामिल है. अबरा में कम से कम 10 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं वहीं 26 अन्य लोग इलोकोस नॉर्ट में घायल हुए हैं. इलोकोस नॉर्ट राष्ट्रपति फर्डिंनेंड मार्कोस जूनियर का गृह प्रांत है. यह भी पढ़ें : क्या मुझे अपने बच्चों की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करनी चाहिए?
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से हुई क्षति के कारण लाओग स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बुधवार को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया और कम से कम दो उड़ानें निलंबित कर दी गईं. इलोकोस नॉर्ट सहित बाटाक शहर में प्रांत के सबसे बड़े अस्पताल में गहन देखभाल इकाई की छत का हिस्सा गिरने और इमारत का एक हिस्सा ढहने के बाद मरीजों को वहां से बाहर निकाला गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

