देश की खबरें | कई लोग मुझे मात देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे: शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कई लोग पिछले एक साल से उन्हें मात देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे।

मुंबई, 16 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कई लोग पिछले एक साल से उन्हें मात देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे।

शिंदे ने शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की मौजूदगी में एक कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता का विश्वास हासिल है।

शिंदे ने कहा, “कई लोग पिछले एक साल से मुझे मात देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे। विरोधी चाहे अपना पूरा दिमाग खपा लें, लेकिन मुझे जनता का समर्थन और विश्वास हासिल है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में व्यक्ति को एक साथ कई लड़ाइयां लड़नी पड़ती हैं, वहीं कुछ लोग ऊंट की चाल (शतरंज में मोहरा) का उपयोग कर तिरछे चलते हैं, कुछ घोड़े और हाथी की चाल का उपयोग करते हुए दूसरे को मात देने का काम करते हैं।

शिंदे ने कहा, “आज हम जैसे नेताओं के लिए राजनीतिक विरोधियों से लड़ने के लिए शतरंज खेलना जरूरी हो गया है।”

उन्होंने अपने नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने की ओर इशारा करते हुए कहा, “पिछले साल हमारी क्रांति के बाद कुछ लोग मुझे राजनीति का ग्रैंडमास्टर बुलाते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज