देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब के कई हिस्से कोहरे की चपेट में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घट गयी तथा इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के नीचे चला गया।
चंडीगढ़, 22 दिसंबर हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घट गयी तथा इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के नीचे चला गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, भिवानी और सिरसा समेत कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता घट गयी।
उन्होंने बताया कि पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा और फरीदकोट में भी ऐसी ही स्थिति रही। चंडीगढ़ में भी सुबह में कोहरा छाया रहा।
इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार पंजाब का गुरदासपुर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विभाग के मुताबिक अमृतसर में 8.4 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री, पटियाला में 8.2 डिग्री, बठिंडा में 5.8 डिग्री और मोहाली में 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विभाग के अनुसार हरियाणा में महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक ठंड रही जहां पारा 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, करनाल में 8.2 डिग्री, अंबाला में 8.4 डिग्री, भिवानी में 6.2 डिग्री, सिरसा में 9.2 डिग्री और रोहतक में 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

