एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रावण मास के पहले सोमवार की बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं ने श्रावण मास के पहले सोमवार की शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी है।

देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रावण मास के पहले सोमवार की बधाई दी

लखनऊ, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं ने श्रावण मास के पहले सोमवार की शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी शिव भक्तों को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वह सकल जगत का कल्याण करें, सभी के कष्ट हरें और धरा पर सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। हर हर महादेव।’’

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

मौर्य ने कहा, ‘‘भगवान भोलेनाथ की कृपा से समस्त विश्व का कल्याण हो, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को देवाधिदेव भगवान महादेव जी की आस्था के पवित्र श्रावण मास के ‘प्रथम सोमवार’ की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाये, भगवान शिव जी से यही कामना करता हूं। हर-हर महादेव।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).