CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 67वें जन्मदिन पर रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
लखनऊ, 15 जनवरी : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 67वें जन्मदिन पर रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है.’’ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ट्वीट करके बसपा प्रमुख को बधाई देते हुए कहा, ‘‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है.’’ यह भी पढ़ें : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रणनीति बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर होगा फोकस
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. सुश्री मायावती जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें.’’ सपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

