देश की खबरें | डीडीसी चुनाव में जीतने वाले कई निर्दलीय उम्मीदवारों को एक निश्चित राजनीतिक दल में शामिल होने के लिए बाध्य किया जा रहा है: नेकां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि डीडीसी चुनाव में जीतने वाले कई निर्दलीय उम्मीदवारों को एक निश्चित राजनीतिक दल में शामिल होने के लिए बहलाया-फुसलाया जा रहा है और उनको बाध्य किया जा रहा है । नेकां ने राज्य चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वे चुनाव की शुचिता को बचाने के लिए तेजी से कार्रवाई करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 24 दिसंबर जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि डीडीसी चुनाव में जीतने वाले कई निर्दलीय उम्मीदवारों को एक निश्चित राजनीतिक दल में शामिल होने के लिए बहलाया-फुसलाया जा रहा है और उनको बाध्य किया जा रहा है । नेकां ने राज्य चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वे चुनाव की शुचिता को बचाने के लिए तेजी से कार्रवाई करें।

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) के के शर्मा को लिखे पत्र में, नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने उनसे तत्काल और प्रभावी हस्तक्षेप करने की मांग की, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया व्यर्थ न हो।

सागर ने पत्र में कहा, ''डीडीसी चुनाव 2020 के सफल आयोजन के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं। यदि आप तुरंत हस्तक्षेप नहीं करते हैं, तो पूरी कवायद व्यर्थ हो जाएगी।"

उन्होंने कहा कि पार्टी के संज्ञान में एक बहुत ही परेशान करने वाला मामला सामने आया है कि डीडीसी चुनाव में जीतने वाले कई निर्दलीय उम्मीदवारों को एक निश्चित राजनीतिक दल में शामिल होने के लिए बाध्य किया जा रहा है और दबाव बनाया जा रहा है।

नेकां ने कहा, "ऐसे दलाल हैं जो खरीद-फरोख्त को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनके साथ जुड़ने के लिए कीमत लगाई जा रही है और धन-बल का खुला प्रदर्शन हो रहा है। कुछ जगहों पर धमकियां और जबरदस्ती से भी काम लिए जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि एसईसी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी अलोकतांत्रिक कृत्यों पर ध्यान दिया जाए और इन पर कार्रवाई की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका