एजेंसी न्यूज

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई और बैठक के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं नीतिगत बदलावों के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Mahakumbh 2025 (IMG: Pixabay)

महाकुंभ नगर (उप्र), 22 जनवरी : उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई और बैठक के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं नीतिगत बदलावों के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान चर्चा किए गए विषयों की विस्तृत श्रृंखला पर प्रकाश डाला, जिसमें उत्तर प्रदेश का विकास, नीतिगत मामले और प्रयागराज से संबंधित विशिष्ट मुद्दे शामिल थे. यह भी पढ़ें : लोग अब खुलकर आप की सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

महाकुंभ नगर के अरैल में स्थित त्रिवेणी संकुल में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में प्रयागराज में दो नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).