एजेंसी न्यूज

पेले, माराडोना, भूटिया सहित कई फुटबालरों ने सराहा मानवता के नायकों को

भूटिया सहित पूर्व और वर्तमान के 50 फुटबालर फीफा के ‘‘हम जीतेंगे (वी विल विन)’’ अभियान का हिस्सा है। इस विशेष वीडियो में स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य पेशेवरों के प्रयासों की सराहना की गयी है जो कोरोना वायरस के समय में समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

पेले, माराडोना, भूटिया सहित कई फुटबालरों ने सराहा मानवता के नायकों को
जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी पेले, डियगो माराडोना, जिनेदिन जिदान और पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया उन फुटबालरों में शामिल हैं जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरों की मदद के लिये अपना जीवन जोखिम में डालने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य ‘नायकों’ की प्रशंसा की है।

भूटिया सहित पूर्व और वर्तमान के 50 फुटबालर फीफा के ‘‘हम जीतेंगे (वी विल विन)’’ अभियान का हिस्सा है। इस विशेष वीडियो में स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य पेशेवरों के प्रयासों की सराहना की गयी है जो कोरोना वायरस के समय में समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

फीफा ने बयान में कहा, ‘‘दुनिया भर में चिकित्सा जगत से जुड़े कर्मचारी और स्वयंसेवक मानवता की रक्षा के लिये अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। दुखद यह है कि इनमें से कुछ को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘पुलिस बल, फार्मेसी, दुकानों, गोदामों, वितरण सेवाओं, सार्वजनिक परिवहन और सुरक्षा आदि में काम करने वाले लोग या स्वयंसेवक भी हमारी जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ’’

बयान में आगे कहा गया है, ‘‘इन सभी वीरों का फुटबाल आभार व्यक्त करता है। फुटबाल आपको याद करता है और फुटबाल आपका समर्थन करता है। ’’

कोरोना वायरस के कारण अभी तक दुनिया भर में 1.60 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).