विदेश की खबरें | वेनेजुएला में विवादित चुनाव के बाद बढ़ती गिरफ्तारियों पर कई देशों ने चिंता जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में अपने पारंपरिक संबोधन में कहा कि वेनेजुएला ‘‘एक गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है और मैं सभी पक्षों से सच सामने लाने तथा सभी प्रकार की हिंसा से बचने का आह्वान करता हूं।’’
पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में अपने पारंपरिक संबोधन में कहा कि वेनेजुएला ‘‘एक गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है और मैं सभी पक्षों से सच सामने लाने तथा सभी प्रकार की हिंसा से बचने का आह्वान करता हूं।’’
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शनिवार को कहा था कि सरकार ने दो हजार से अधिक विरोधियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी काराकस में आयोजित एक रैली में मादुरो ने और अधिक लोगों को हिरासत में लेने तथा उन्हें जेल भेजने का संकल्प लिया था।
अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने रविवार को कहा कि बाइडन प्रशासन गिरफ्तारियों से देश में बड़े पैमाने पर अशांति फैलने की आशंकाओं को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा, “अगर गिरफ्तारियां जारी रहीं, तो हम अस्थिरता की आशंकाओं को लेकर चिंतित हैं।”
फ्रांस, स्पेन, जर्मनी और इटली सहित कई यूरोपीय देशों के नेताओं ने एक बयान में कहा, ‘‘इस प्रक्रिया के दौरान सभी वेनेजुएला वासियों, विशेष रूप से राजनीतिक नेताओं के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। हम उन्हें गिरफ्तार करने या डराने-धमकाने के किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।’’
अधिकारियों ने पिछले सप्ताहांत हुए राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को विजेता घोषित किया था, लेकिन नतीजों की पुष्टि के लिए मतगणना के आंकड़े नहीं जारी किए। वहीं, विपक्ष ने दावा किया है कि उसके पास मतगणना से जुड़े आंकड़े हैं, जो दिखाते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की जीत हुई है।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन द्वारा जारी मतगणना के आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिससे विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज घोषित नतीजों से कई अधिक वोट हासिल होने की बात सामने आई है। इससे मादुरो की जीत की आधिकारिक घोषणा पर संदेह पैदा हो गया है।
चुनाव परिणाम की घोषणा को लेकर जारी विवाद के बीच विपक्ष के हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए। सरकार ने इनमें से सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्व राजनयिक एवं विपक्षी उम्मीदवार गोंजालेज और सरकार की ओर से चुनाव लड़ने से रोकी गईं विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपनी गिरफ्तारी व हत्या की आशंका जताई है और अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। मादुरो और उनके समर्थकों ने गोंजालेज और मचाडो को जेल में बंद करने की धमकी दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

