विदेश की खबरें | चाड में सैन्य गोला-बारूद डिपो में विस्फोट से कई हताहत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विस्फोटों के कारण आसमान में होने वाली रोशनी दूर से देखी जा सकती थी।
विस्फोटों के कारण आसमान में होने वाली रोशनी दूर से देखी जा सकती थी।
राष्ट्रपति महामत देबी इत्नो ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि विस्फोट के कारण लगी आग से जानमाल का नुकसान हुआ है। हालांकि उन्होंने हताहत हुए लोगों की संख्या का कोई विवरण नहीं दिया।
मंगलवार देर रात डिपो में हुए विस्फोटों का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और राष्ट्रपति ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
डेबी ने कहा, ‘‘पीड़ितों की आत्मा को शांति मिले, शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।’’
सरकारी प्रवक्ता अब्देरमन कौलमल्लाह के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती के साथ स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोटों की शुरुआत मध्य रात्रि को हुई और 30 मिनट से अधिक समय तक विस्फोट होते रहे। इससे आस-पास की इमारतें हिल गईं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)