देश की खबरें | गोवा में धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार पादरी के खिलाफ पहले से कई मामले : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किए गए पादरी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत से संबंधित मामला भी शामिल है।

पणजी, 29 मई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किए गए पादरी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत से संबंधित मामला भी शामिल है।

सावंत ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार संविधान में निहित धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का पूरा सम्मान करती है, लेकिन लोगों को धन या दूसरी चीजों का लालच देकर धर्मांतरण के लिए मजबूर किए जाने को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि राजधानी पणजी से लगभग 20 किलोमीटर दूर उत्तरी गोवा के सालिगांव में सक्रिय पादरी डॉमिनिक डिसूजा और उनकी पत्नी जोआन को दो लोगों द्वारा अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराए जाने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि दोनों धर्मांतरण में शामिल रहे हैं।

अधिकारी ने कहा था कि पादरी और उनकी पत्नी कथित रूप से धन की पेशकश करके या बीमारी का इलाज कराने का लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे।

सावंत ने कहा कि पहले भी डिसूजा द्वारा कथित रूप से जबरन धर्मांतरण कराए जाने के मामले पुलिस की नजर में आए थे।

उन्होंने कहा कि पादरी के खिलाफ एक व्यक्ति की मौत के सिलसिले में भी मामला दर्ज किया गया था, जिसे उन्होंने कथित ‘चमत्कारी तेल’ लगाया था।

सावंत ने कहा कि पादरी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी रहेगी।

पुलिस ने पादरी और उनकी पत्नी के खिलाफ धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर एवं दुर्भावनापूर्ण कृत्यों में लिप्त होने संबंधी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के अलावा औषधि एवं चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू