देश की खबरें | चुनाव लड़ रहे भाजपा के कई सांसदों ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया है : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल में कई विधानसभा सीटों से अपने सांसदों को चुनाव लड़ने के लिए उतारने पर भाजपा की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इन लोगों ने राज्य के लिए अभी तक कुछ नहीं किया है तो क्या चुनावों के बाद वे ‘‘झूठ फैलाएंगे और दंगा करवाएंगे?’’

बलरामपुर (पश्चिम बंगाल), 15 मार्च बंगाल में कई विधानसभा सीटों से अपने सांसदों को चुनाव लड़ने के लिए उतारने पर भाजपा की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इन लोगों ने राज्य के लिए अभी तक कुछ नहीं किया है तो क्या चुनावों के बाद वे ‘‘झूठ फैलाएंगे और दंगा करवाएंगे?’’

पुरुलिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भाजपा की ‘रथ यात्रा’ का मजाक उड़ाया और कहा कि उन्हें तो यही पता है कि भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन की रथयात्रा निकलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा के कुछ नेता तथाकथित ‘रथ’ में घूम रहे हैं लेकिन हमें तो अभी तक यही पता है कि भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन रथ से घूमते हैं। क्या वे (भाजपा नेता) भगवान से भी बड़े हैं?’’ पिछले हफ्ते नंदीग्राम में कथित रूप से हमले में वह जख्मी हो गई थीं।

झाड़ग्राम में पहली रैली को रद्द करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि भीड़ की कमी का आभास होते ही उन्होंने रैली रद्द कर दी। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘अगर उन्होंने आग्रह किया होता तो हम वहां कुछ लोगों को भेज देते।’’

व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव में उतारे गए सांसदों ने राज्य या यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘18 सांसदों में से भाजपा ने कुछ को मैदान में उतारा है जिन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया है। जीतने पर वे क्या करेंगे? झूठ फैलाएंगे और दंगे कराएंगे?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें