जरुरी जानकारी | सिंगापुर के बाजार में उतरी मिंत्रा, भारतीय प्रवासियों पर नजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फैशन और जीवनशैली उत्पादों से जुड़ी ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने सोमवार को सिंगापुर में उतरने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 19 मई फैशन और जीवनशैली उत्पादों से जुड़ी ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने सोमवार को सिंगापुर में उतरने की घोषणा की।

मिंत्रा ने बयान में कहा कि कंपनी ने सिंगापुर में लगभग 6.5 लाख प्रवासी भारतीयों को लक्ष्य करके यह कदम उठाया है। इसका मकसद व्यापक वृद्धि रणनीति के तहत नए ग्राहक खंडों तक पहुंचना और आने वाले वर्षों में मजबूत अंतरराष्ट्रीय ब्रांड संबंध बनाना है।

मिंत्रा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नंदिता सिन्हा ने कहा कि सिंगापुर से लगभग 30,000 उपयोगकर्ता पहले ही इसके मौजूदा मंच पर आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सिंगापुर में मिंत्रा ग्लोबल पेश किया है, जिसका मकसद भारतीय फैशन को दुनिया के सामने पेश करना है। हम भारत में बने ब्रांड को ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं, जो प्रवासी भारतीयों की जरूरतों को पूरा करते हैं।''

मिंत्रा ग्लोबल की वेबसाइट पर 100 से अधिक भारतीय ब्रांड को प्रदर्शित किया जाएगा, जो परिधान, जूते, घर और सहायक उपकरण जैसी श्रेणियों में फैले हैं।

मिंत्रा ग्लोबल पर दिए गए ऑर्डर भारत से भेजे जाएंगे और औसतन 4-7 दिन के भीतर उपभोक्ताओं तक पहुंच जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\