देश की खबरें | मान ने जुगाड़ रेहड़ियों पर प्रतिबंध न लगाने का आदेश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को निर्देश दिया कि पुरानी मोटरबाइक से बनी जुगाड़ रेहड़ियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इससे एक दिन पहले उनकी सरकार को 'जुगाड़ रेहड़ियों' पर उसके पहले के फैसले को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
चंडीगढ़, 24 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को निर्देश दिया कि पुरानी मोटरबाइक से बनी जुगाड़ रेहड़ियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इससे एक दिन पहले उनकी सरकार को 'जुगाड़ रेहड़ियों' पर उसके पहले के फैसले को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
मान ने रविवार को यहां परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, राज्य के पुलिस प्रमुख, परिवहन सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) के साथ बैठक की।
मान ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब में हजारों लोग मोटरसाइकिल 'रेहड़ी' से अपनी आजीविका कमाते हैं। विभाग की बैठक बुलाने के बाद, मैंने आदेश दिया है कि किसी भी मोटर 'रेहड़ी' पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए। हमारी सरकार का उद्देश्य सभी को रोजगार देना है, इससे किसी को वंचित करना नहीं है।’’
भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को शनिवार को 'जुगाड़ रेहड़ी' के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के लिए विपक्षी राजनीतिक दलों और 'जुगड़ रेहड़ी' मालिकों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद पंजाब पुलिस ने शनिवार शाम पुरानी मोटरबाइक से बनी जुगाड़ रेहड़ियों के खिलाफ अपना अभियान स्थगित कर दिया था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) ने जिला पुलिस प्रमुखों से अगले आदेश तक जुगाड़ रेहड़ी मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)