एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मनमोहन सिंह हुए 88 साल के : मोदी, राहुल और कई अन्य नेताओं ने बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को 88 साल के हो गए और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

देश की खबरें | मनमोहन सिंह हुए 88 साल के : मोदी, राहुल और कई अन्य नेताओं ने बधाई दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को 88 साल के हो गए और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा कई अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: यूएन में स्थायी सीट के लिए पीएम मोदी का सवाल, पूछा- कब तक इंतजार करेगा भारत.

राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बधाई।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘ मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार जैसे प्रगतिशील कानूनों और भारत को तीव्रतम आर्थिक विकास देने वाले, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सौम्यता, सरलता, विनम्रता के धनी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).