नयी दिल्ली, 27 अप्रैल फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 15.32 गुना अभिदान मिला।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 2.80 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 42,95,12,902 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को सबसे अधिक 49.16 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 3.80 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 92 प्रतिशत अभिदान मिला है।
कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों और अन्य मौजूदा शेयरधारकों की 4,00,58,844 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है।
कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के शेयर नौ मई, 2023 को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY