खेल की खबरें | मंजू रानी ने महिलाओं की 35 किमी पैदलचाल जीती लेकिन एशियाड के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पंजाब की मंजू रानी ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 35 किलोमीटर पैदल चाल जीती लेकिन एशियाई क्वालीफाइंग मार्क नहीं छू सकी ।

भुवनेश्वर, 16 जून राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पंजाब की मंजू रानी ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 35 किलोमीटर पैदल चाल जीती लेकिन एशियाई क्वालीफाइंग मार्क नहीं छू सकी ।

24 वर्ष की रानी ने बेहद गर्मी और उमस के बीच तीन घंटे 21 मिनट और 31 सेकंड में रेस पूरी की । एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग मार्क 2 : 58 . 30 है । उसने फरवरी में रांची में भारतीय पैदल चाल चैम्पियनशिप में 2 : 58.30 का समय निकाला था ।

हरियाणा के जुनैद खान ने पुरूष वर्ग में तीन घंटे 37 सेकंड का समय निकालकर जीत दर्ज की लेकिन एशियाई खेलों का दो घंटे 35 मिनट का क्वालीफाइंग आंकड़ा नहीं छू सके ।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी राम बाबू ने इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया। उन्होंने रांची में दो घंटे 31 मिनट 36 सेकंड का समय निकालकर खिताब जीता था ।

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ सेमीफाइनल में चार खिलाड़ियों ने 52 . 96 सेकंड का एशियाई खेल क्वालीफाइंग मार्क पार किया । हरियाणा की अंजलि देवी ने 52 . 03 सेकंड का समय निकाला । तमिलनाडु की विद्या राज (52 . 43) दूसरे, हरियाणा की हिमांशी मलिक (52 . 46) तीसरे और महाराष्ट्र की ऐश्वर्या मिश्रा (52 . 73) चौथे स्थान पर रही ।

पुरूष वर्ग में केरल के मुहम्मद अजमल (45 . 51) ने टूर्नामेंट का रिकॉर्ड तोड़ा ।वहीं केरल ही ही राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी मुहम्मद अनस 45 . 63 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल हीट में दूसरे स्थान पर रहे ।

ओडिशा की स्रबानी नंदा ने 11 . 69 सेकंड का समय निकालकर महिलाओं के 100 मीटर फाइनल में प्रवेश कर लिया । ज्योति याराजी ने 11 . 72 सेकंड के साथ फाइनल में जगह बनाई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\