देश की खबरें | दो साल से जारी संघर्ष के दौरान मारे गए लोगों की याद में मणिुपर बंद, जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में जातीय संघर्ष की दूसरी बरसी पर शनिवार को विभिन्न समूहों द्वारा आहूत बंद से मेइती नियंत्रित इंफाल घाटी और कुकी बहुल पहाड़ी जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

इंफाल/चुराचांदपुर, तीन मई मणिपुर में जातीय संघर्ष की दूसरी बरसी पर शनिवार को विभिन्न समूहों द्वारा आहूत बंद से मेइती नियंत्रित इंफाल घाटी और कुकी बहुल पहाड़ी जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

‘मणिपुर अखंडता पर मैतेई समूह समन्वय समिति’ (सीओसीओएमआई) ने घाटी के जिलों में बंद का आह्वान किया है, जबकि ‘जोमी छात्र संघ’ (जेडएसएफ) और कुकी छात्र संगठन (केएसओ) ने पहाड़ी जिलों में बंद आयोजित किया है।

अधिकारियों के अनुसार, 2023 में इसी दिन मेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष हुआ था जिसमें 260 से ज्यादा लोग मारे गए, लगभग 1500 अन्य घायल हुए और 70,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हो गए।

पूरे राज्य में बाज़ार बंद रहे, सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे और निजी कार्यालय बंद रहे। सुबह सड़कों पर कुछ निजी वाहन देखे गए।

स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान भी बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

सीओसीओएमआई इंफाल के खुमान लम्पक स्टेडियम में ‘मणिपुर पीपुल्स कन्वेंशन’ आयोजित करेगा। इसने लोगों से बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होने का आग्रह किया है।

हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंफाल में शाम के समय मोमबत्ती जुलूस भी निकाला जाएगा।

पहाड़ी जिलों चुराचांदपुर और कांगपोकपी में कुकी समुदाय अलग क्षेत्र की मांग को लेकर ‘डे ऑफ सेपरेशन’ मना रहे हैं।

जातीय हिंसा में मारे गए लोगों की याद में चुराचांदपुर शहर में बनाई गई ‘वॉल ऑफ रिमेंबरेंस’ पर पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम होगा। दूसरा कार्यक्रम अपराह्न दो बजे से ‘सेहकेन दफन स्थल’ पर होगा जहां हिंसा में मारे गए कुकी समुदाय के कुछ लोगों को दफनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज