एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मनीष सिसोदिया को ‘फर्जी’ मामले में शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा: मुख्यमंत्री केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तरह ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ‘‘फर्जी’’ मामले में शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

देश की खबरें | मनीष सिसोदिया को ‘फर्जी’ मामले में शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा: मुख्यमंत्री केजरीवाल

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तरह ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ‘‘फर्जी’’ मामले में शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

जैन को गत सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे कुछ माह पहले विश्वसनीय सूत्रों से पता चल गया था कि सत्येंद्र जैन को एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया जाने वाला है और अब मुझे उसी सूत्र से पता चला है कि एक अन्य फर्जी मामले में सिसोदिया को भी अगले कुछ दिनों में गिरफ्तार किया जाएगा।’’

उन्होंने सिसोदिया को ‘‘दिल्ली में शिक्षा आंदोलन का जनक’’ और स्वतंत्र भारत का सर्वक्षेष्ठ शिक्षा मंत्री बताया और कहा कि सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (सिसोदिया ने) केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश भर के बच्चों में उम्मीद जगाई है कि उन्हें सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा मिल सकती है। मैं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता से पूछना चाहूंगा कि क्या वह (सिसोदिया) भ्रष्ट हैं?’’

केजरीवाल ने केन्द्र पर राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों को बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे नेताओं की गिरफ्तारी देश के लिए नुकसानदायक है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को एक साथ गिरफ्तार किया जाए। उन्हें एक के बाद एक गिरफ्तार करने से, चल रहे अच्छे काम रुक जाएंगे। उन्हें एकसाथ गिरफ्तार कीजिए, ताकि बाद में (रिहा होने पर) हम अच्छे काम आगे बढ़ा सकें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).